भोपाल / सिंधिया का रोड शो आज, राज्यसभा के लिए कल नामांकन भरेंगे; दिग्विजय सिंह ने पर्चा दाखिल किया

भोपाल. मध्य प्रदेश में विधायकों को लेकर सियासी उठापटक जारी है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को दोपहर बाद भोपाल लौटेंगे। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए हैं। भाजपा कार्यालय को सजाया गया है। इसी बीच, सीएम हाउस के पास पॉलिटेक्निक चौराहे पर सिंधिया के स्वागत में लगे पोस्टर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला रंग डाल दिया। इसे फाड़ भी दिया गया। बताया जा रहा है कि सिंधिया का यह पोस्टर सीएम कमलनाथ के पोस्टर के ऊपर लगाया गया था। राज्यपाल लालजी टंडन के भी दोपहर तक लखनऊ से भोपाल आने की सूचना है। 



दरअसल, सिंधिया करीब दो बजे विशेष विमान से स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। वहां से जुलूस के रूप में उनका काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ अरेरा कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर पहुंचेगा। सिंधिया भाजपा कार्यालय प्रांगण में राजमाता विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।


दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया


इसी बीच, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राज्यसभा के लिए नामांकन करने के लिए गुरुवार को विधानसभा पहुंचे। हालांकि,अब तक कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इस बारे में पूछे जाने पर प्रदेश कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने कहा- पार्टी उन्हें उम्मीदवार घोषित कर देगी। इससे पहले, बुधवार शाम जब मीडिया ने दिग्विजय सिंह से पूछा था कि उन्हें राज्यसभा का प्रत्याशी कब बनाया जाएगा? तो सिंह ने कहा था- इस संबंध में कमलनाथ जी से पूछिए, वही बताएंगे। दिग्विजय सिंह के साथ उनकी पत्नी अमृता राय और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी मौजूद थे।


गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीट









Amit Shah
 

@AmitShah



 




 

Met Shri @JM_Scindia ji.

I am sure his induction into the party will further strengthen BJP’s resolve to serve the people of Madhya Pradesh.






Twitter पर छबि देखें










 


5,735 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं


 






 



 




अपडेट्स



  • दोपहर में लौटेंगे राज्यपाल: राज्यपाल टंडन लखनऊ से वापस लौटने के बाद मध्य प्रदेश का राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलेगा। सबसे पहले तो उन छह मंत्रियों पर फैसला होगा, जिन्हें हटाने की सिफारिश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दो दिन पहले की थी। 16 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है, जो गहमागहमी वाला होगा।  

  • कांग्रेस विधायक शुक्ला इंदौर लौटे: कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला गुरुवार को जयपुर से इंदौर पहुंचे। कहा- वे निजी कारणों से वापस आए हैं। उनके पिता और बड़े भाई भाजपा में ही हैं और इंदौर के बड़े नेता माने जाते हैं। उनके भाजपा में शामिल होने की सूचना आई थी, जिसका विधायक ने खंडन किया था। 

  • दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया: मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सिंधिया को भाजपा में सुरक्षित रखें।

  • सिंधिया का स्वागत याद रहेगा: राज्य के पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा- सिंधिया का स्वागत याद रखा जाएगा। कमलनाथ सरकार सरकार अल्पमत में है, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। सदन में विश्वास प्रस्ताव का सवाल ही नहीं उठता। हम सरकार बनाएंगे और अपने घोषणापत्र के अनुसार अपने काम करेंगे।