अशोकनगर । राज्य शासन ने पिछले दिनों अशोकनगर जिला पंचायत के सीईओ पद पर पदस्थ रहे आईएएस अधिकारी अजय कटेसरिया का स्थानांतरण सतना कलेक्टर के पद पर कर दिया था। जिसके बाद से अपर कलेक्टर डॉ. अनुज रोहतगी प्रभारी सीईओ के रूप में पदस्थ चल रहे थे। अब शासन ने सागर जिला पंचायत में सीईओ के पद पर पदस्थ चंद्रशेखर शुक्ला को अशोकनगर का नया सीईओ बनाया है। वह राज्य प्रशासनिक सेवा 1998 के अधिकारी है। डिप्टी कलेक्टर के पद पर उनकी पदस्थापना हुई थी। वर्तमान में वह अपर कलेक्टर रैंक के अधिकारी हैं। जिला पंचायत सागर में सीईओ के बाद अब उन्हें सागर से अशोकनगर भेजा गया है। बड़े जिले से छोटे जिले में आ रहे हैं, लेकिन उनकी प्रशासनिक क्षमताओं का लाभ अशोकनगर जिले को मिल सकेगा।
चंद्रशेखर शुक्ला होंगे जिला पंचायत के नए सीईओ