हिमाचल / कोरोनावायरस के तीनों संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव, दो इटली से तो एक दक्षिण कोरिया से लौटा था

शिमला. प्रदेश में आए कोरोना वायरस के संदिग्ध 3 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश के अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य आरडी धीमान ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टांडा में मां- बेटी को भर्ती किया गया था। ये इटली से लौटे थे। वहीं एक युवक आईजीएमसी शिमला में भर्ती था, जो दक्षिण कोरिया से लौटा था।


 


प्रदेश में 218 से अधिक लोगों को आइसोलेशन में रखा गया था। इनमें से कई लोगों ने 28 दिन का निगरानी समय पूरा कर लिया है। इनमें से किसी में कोरोनावायरस पॉजिटिव नहीं मिला है।


बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक


कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने शनिवार से सरकारी डिपार्टमेंट्स और प्राइवेट इंस्टीट्यूशंस में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी है। निगम और सीएचबी में भी मैनुअली ही अटेंडेंस लगेगी।