अशोकनगर । जिले के कचनार थाने के अंतर्गत ग्राम जुगया में खेत की मेढ़ पर से रास्ते को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हथियारों से हमला किया। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से 9 लोग घायल हुए हैं। इन सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है जहां उपचार जारी है। घटना के संबंध में एक पक्ष की ओर से घायल काशीराम पिता रामदयाल कुशवाह उम्र 25 वर्ष, रामदयाल पिता कुंवरपाल उम्र 62 वर्ष, बृजेश पिता रामदयाल उम्र 32 वर्ष, लक्ष्मण सिंह पिता रामदयाल उम्र 39 वर्ष का उपचार किया जा रहा है। जहां घायल काशीराम ने बताया कि हमारा खेत और लालसाहब का खेत पास-पास में है। हमारे खेत की मेढ़ से जब हम जा रहे थे तभी निरपत, माखन, देवीसिंह और लालसाहब गाली-गलोंच करने लगे। जब हमने गाली-गलोंच की मना की तो हम पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे हम सभी को चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से घायल माखनसिंह पिता लालसाहब कुशवाह उम्र 25 वर्ष, कलाबाई पति लालसाहब उम्र 60 वर्ष, अनीताबाई पति निरपत उम्र 30 वर्ष, देवीसिंह पिता लालसाहब उम्र 18 वर्ष, लालसाहब पिता कुंवरपाल उम्र 60 वर्ष का उपचार किया जा रहा है। जहां घायल मलखान ने बताया कि हमारे खाली पड़े खेत में से हम निकल रहे थे तभी काशीराम और रामदयाल गाली-गलोंच करने लगे। हमारे पिता लालसाहब और मॉ कलाबाई से मारपीट की। जब हम परिवार के लोग बचाने गए तो हम पर लाठियों से हमला कर दिया। हमला करने वालों में काशीराम, रामदयाल, बृजेश, लक्ष्मण सिंह आदि अन्य लोग भी शामिल थे जिन्होंने हमसे मारपीट की। सभी लोगों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
खेत की मेढ़ पर से रास्ते को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े