मध्य प्रदेश / दिग्विजय का ट्वीट; सिंधिया को कभी साइडलाइन नहीं किया गया फिर भी मोदी-शाह की शरण में चले गए, उन्हें शुभकामना

 


भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को बिल्कुल भी पार्टी से दरकिनार नहीं किया गया था। बुधवार को सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि पिछले 16 महीने में ग्वालियर और चंबल संभाग में बिना उनकी सहमति के कुछ नहीं किया गया। मध्यप्रदेश, खासकर ग्वालियर चंबल संभाग के किसी भी कांग्रेस नेता से इसके बारे में पूछा जा सकता है। सिंह ने कहा यह दुखद है लेकिन वे कांग्रेस छोड़कर मोदी - शाह की शरण में गए हैं, उनको शुभकामनाएं। 



 मध्यप्रदेश कांग्रेस की तरफ से भी सिंधिया पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया गया है। 









MP Congress
 

@INCMP



 




 

सिंधिया जी की 18 साल की राजनीति में कांग्रेस ने :

- 17 साल सांसद बनाया
- 2 बार केंद्रीय मंत्री बनाया
- मुख्य सचेतक बनाया
- राष्ट्रीय महासचिव बनाया
- यूपी का प्रभारी बनाया
- कार्यसमिति सदस्य बनाया
- चुनाव अभियान प्रमुख बनाया
- 50+ टिकट, 9 मंत्री दिये

फिर भी मोदी-शाह की शरण में ?






Twitter पर छबि देखें










 


4,273 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं


 






 



 




 शिवराज सिंह का ट्वीट 







 


368 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं


 






 



 




छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी का ट्वीट









Ajit Jogi
 

@ajitjogi_cg



 




 

सिंधिया को पीसीसी अध्यक्ष या राज्यसभा ना देकर कांग्रेसमें ऐसी भूल की की सरकार ही चली जाएगी ऐसे कुप्रबंधन के लिए कमलनाथ दिग्विजय सिंह और काफी हद तक कांग्रेस आलाकमान जिम्मेदार है उन्हें संभल कर चलना पड़ेगा CongressMLA







 


62 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं


 






 



 




मंगलवार को सिंधिया ने दिया था इस्तीफा


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। कमलनाथ सरकार के 6 मंत्रियों समेत 22 विधायकों ने सिंधिया के इस्तीफे की खबर लगते ही कांग्रेस को अलविदा कह दिया था।